नशे में गाड़ी चलाने से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र के मस्तूरी मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक की उस समय मौत हो गई जब एक नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार सुबह जब मृतक का शव घर पहुंचा, तो गुस्साए परिजनों और गांव वालों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भीड़ का गुस्सा अब भी शांत नहीं हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button