Comment on PM: PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पूर्व MLA गिरफ्तार, पूछताछ में ID हैक होने की कही बात

Comment on PM: बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत से कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का है। तिवारी के खिलाफ शहर के एक युवक रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रतनपुर स्थित फॉर्महाउस से गिरफ्तार कर लिया। अब कोर्ट में मामला पहुंच चुका है, और देखना दिलचस्प होगा कि नेताजी को जेल मिलती है या बेल।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अरुण तिवारी लगातार सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे थे। हद तब हो गई जब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नाम के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पोस्ट में न केवल पीएम मोदी बल्कि उनकी धर्मपत्नी को भी घसीटा गया। लाइक और कमेंट्स की दौड़ में नेता जी मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर गए।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई, अरुण तिवारी ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रतनपुर से गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया और फिर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट जाते वक्त नेताजी कभी खुद को बेगुनाह बताते दिखे, तो कभी बोले – मैं किसी से नहीं डरता। अब फैसला अदालत को करना है कि बयानबाज़ नेता जी को जेल होगी या ज़मानत मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई