पूर्व विधायक अरुण तिवारी की मुश्किलें बढ़ीं, प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिन्दूर पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

बिलासपुर।सीपत के पूर्व विधायक अरुण तिवारी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है, जो उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिन्दूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की थी।

जानकारी के अनुसार, अरुण तिवारी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे कंटेंट साझा किए थे, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हुए ऑपरेशन और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक माना गया। इस पोस्ट को लेकर पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक से पूछताछ की जा सकती है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि अरुण तिवारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया था, जिससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। उन्होंने इससे जुड़े एक ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक की थी, जो काफी चर्चा में रही थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button