Terror of scoundrels: तस्करी रोकने पहुंचे वन विभाग की टीम पर बदमाशों का हमला, 3 कर्मचारी घायल

Terror of scoundrels: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में सागौन लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर देर रात हमला हो गया। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने ना सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि डंडा, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में तीन कर्मचारियों को चोटें आई हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग रात के अंधेरे में सागौन लकड़ी की कटाई और तस्करी में लगे हुए हैं। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचे जब अधिकारी और कर्मचारी गांव के पास पहुंचे, तो उन्होंने कुछ लोगों को लकड़ी लादते देखा। जैसे ही टीम ने उन्हें रोका, वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

विरोध देखते-देखते झगड़े में बदल गया। मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने वन अमले पर गाली-गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। डंडे, रॉड और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में तीन कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक अरविंदर कुमार बंजारे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई