Rescue of leopard: मुर्गी के लालच में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Rescue of leopard: गरियाबंद। छुरा नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंडरीपानी मे सुबह तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएँ मे गिर गया । घटना सुबह की बताई जा रही है घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई जानकारी मिलते ही वन विभाग के दो कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर तेन्दुए को कुएँ से बाहर निकालने का जुगाड़ बना रहे हैं। वहीं तेन्दुए के कुएँ मे गिरने की खबर गांव मे फ़ैलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई भीड़ को वन विभाग ने वहा से हटाया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि तेंदुआ गांव मे शिकार के लिये पहुंचा था तेन्दुए ने गांव मे मुर्गी का शिकार कर वापस जा रहा था और खुद शिकार हो गया मुर्गा का शिकार कर भागते तेंदुए को झाड़ियों से ढका कुआँ नजर नहीं आया और तेंदुआ गहरे कुएँ मे गिर कर खुद शिकार हो गया।

फिलहाल वन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंच कर वहा से लोगो को हटाकर गहरे कुएँ मे गिरे तेंदुए को कुएँ से बाहर निकालने सीढ़ी लगाकर छोड़ दिया है ताकि सीढ़ी के माध्यम से तेंदुआ बाहर आ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button