FIR against MLA: पूर्व MLA के खिलाफ FIR दर्ज, PM मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की थी अभद्र टिप्पणी

FIR against MLA: बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बेहद अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की। यह वही ऑपरेशन है जो देश के जवानों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है।

आरोपी की इस टिप्पणी से न सिर्फ देश के नेतृत्व का अपमान हुआ, बल्कि आम जनता की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इस मामले में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने शिकायत दर्ज कराई है ,उनका कहना है कि यह केवल एक पोस्ट नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और गरिमा पर सीधा हमला है। रंजीत यादव ने मांग की है कि आरोपी को सिर्फ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि उदाहरण स्वरूप कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके।

फेसबुक पर लिखी गई कुछ पंक्तियाँ न केवल मर्यादा के खिलाफ थीं, बल्कि यह दर्शाती हैं कि सत्ता से बाहर हो चुके कुछ नेता राजनीतिक हताशा में अब देश के शीर्ष नेतृत्व पर कीचड़ उछालने लगे हैं। अरुण तिवारी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर जिस प्रकार की भाषा का उपयोग किया, वह न केवल आपत्तिजनक थी बल्कि उससे देश के उन सैनिकों का भी अपमान हुआ जो ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई में प्राणों की बाज़ी लगाते हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रंजीत यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के प्रधानमंत्री किसी पार्टी का चेहरा नहीं, बल्कि देश की गरिमा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके खिलाफ की गई कोई भी अभद्र टिप्पणी सीधे राष्ट्र की अस्मिता को चोट पहुंचाती है।

उन्होंने मांग की है कि अरुण तिवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यह संदेश जाए कि लोकतंत्र की आड़ में देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने की इजाजत किसी को नहीं है। वहीं, पुलिस अधिकारी भी मामले की गहनता से जांच में जुटे हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई