दो दिन की मजदूरी के लिए मजदूर ने की ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

रायपुर/इंदौर।इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह सिर्फ दो दिन की मजदूरी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है

पुलिस के मुताबिक, मृतक ठेकेदार का नाम निरंतर सिंह था, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और इंदौर के सांवेर रोड स्थित एक रोलिंग मिल में मजदूरों की ठेकेदारी करता था। उसी मिल में सुनील नाम का मजदूर, जो कि खुद भी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, काम करता था।

ठेकेदार निरंतर सिंह पर आरोप है कि उसने सुनील की दो दिन की मजदूरी नहीं दी थी। जब सुनील ने बार-बार पैसे मांगे और निरंतर ने टालमटोल किया, तो गुस्से में आकर सुनील ने उसे मारने की साजिश रची।

घटना बाणगंगा ब्रिज के नीचे की है। आरोपी सुनील, निरंतर को किसी बहाने से वहां ले गया और मौका पाकर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल निरंतर को एक राहगीर अर्पण ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सुनील और निरंतर साथ जाते हुए दिखे। इसके बाद पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई