छत्तीसगढ़ में 4 जून को मनाया जाएगा ‘दाई-बाबा दिवस’, बुजुर्गों के लिए लगेगा स्वास्थ्य मेला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब बुजुर्गों के सम्मान में ‘दाई-बाबा दिवस’ मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम 4 जून को पूरे राज्य में मनाया जाएगा। इस दिन बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने के लिए हर जिले में हेल्थ मेला (स्वास्थ्य मेला) लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक ने इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि हर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हेल्थ मेला आयोजित किया जाए।

इस पहल का मकसद बुजुर्गों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं देना और उनके प्रति समाज में सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे बच्चों को प्रेरित करें कि वे अपने दादा-दादी और नाना-नानी को इस स्वास्थ्य मेले में लेकर आएं।

यह कार्यक्रम सुशासन तिहार के बाद राज्य सरकार की एक और पहल है, जो समाज में बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान को प्राथमिकता देती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button