Fit India Movement: पुलिस ने ‘फिट इंडिया ऑन साइकिल’ रैली का किया आयोजन, लोगों को स्वस्थ्य रहने किया जागरूक

Fit India Movement: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रविवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हुई, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष गौरेला मुकेश दुबे और पुलिस अधीक्षक जीपीएम सुरजन राम भगत द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।इस अवसर पर जिल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कुल मिलाकर लगभग 80 से 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के माध्यम से नागरिकों में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने का भी एक सकारात्मक संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम, विशेष रूप से साइक्लिंग जैसी गतिविधियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे ना केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुधरे बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान मिले।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button