रायपुर में निकली साइकिल रैली, लोगों को सेहत के लिए साइकिल चलाने का दिया संदेश

रायपुर। विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू और कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

रैली का उद्देश्य लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। जब भी समय मिले, हर व्यक्ति को साइकिल जरूर चलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने को बढ़ावा दे रही है।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। जब इंसान फिट होता है, तो वह अपने कामों को बेहतर ढंग से कर सकता है। इसलिए जीवन में साइकिल चलाना जरूरी है।

गौरतलब है कि हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, लेकिन चूंकि इस बार यह दिन रविवार के बाद पड़ रहा है, इसलिए राजधानी में रविवार को ही इसका आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button