मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का विमोचन किया। यह स्मारिका अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर प्रकाशित की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन पर परिषद के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर देश के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने आज़ादी के लिए अपार संघर्ष किया और मातृभूमि की सेवा में अनेक कष्ट सहे। उन्होंने कहा कि सावरकर के जीवन की प्रेरणादायक घटनाएं सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करेंगी।

इस अवसर पर स्मारिका के संपादक और परिषद के प्रांत संयोजक प्रभात मिश्र ने जानकारी दी कि इसमें सावरकर जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को एकत्र कर सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, विभिन्न लेखकों ने उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं।

‘सावरकर सौरभ’ न केवल इतिहास को जीवंत करता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी देशभक्ति और संघर्ष की प्रेरणा देता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button