रायपुर: फिट इंडिया मिशन के तहत ‘साइकिल पर रविवार’ अभियान, पूरे देश में एक साथ हुआ आयोजन

रायपुर। प्रधानमंत्री द्वारा मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के आह्वान के तहत, लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नियमित शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत 25 मई 2025 को ‘साइकिल पर रविवार’ अभियान का विशेष आयोजन किया।

यह आयोजन देशभर के 5500 स्थानों पर एक साथ हुआ, जिसमें मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के पत्रकारों और सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रायपुर में यह कार्यक्रम बलबीर जुनेजा स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव पी के राव विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर SAI रायपुर केंद्र के प्रभारी कुशल चंद्र त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। पूरे देश में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस अभियान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सक्रिय सहयोगी बनकर कार्य किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस और नियमित व्यायाम की आदत को बढ़ावा देना था, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button