Good Governance Tihar: सुशासन तिहार में व्यापार एवं उद्योग विभाग को मिले 222 आवेदन, सबसे ज्यादा रोजगार की उठी मांग

Good Governance Tihar: बिलासपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर में ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष रूप से कुल 222 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन व्यापार एवं उद्योग विभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या में रोजगार से जुड़े आवेदन हैं, वहीं कुछ शिकायतें भी सामने आई हैं। प्राप्त आवेदनों में कुछ आवेदन औद्योगिक छेत्रो में हो रही प्रदूषण को लेकर है।

वही सबसे ज्यादा आवेदन रोजगार की मांग को लेकर आया है। और अभी उन्होने बताया कि अभी विभाग में सिर्फ पीएमईजीपी लोग चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिला उद्योग केंद्र का एक अन्य प्रमुख कार्य युवाओं को स्वरोजगार करते हेतु सब्सिडी पर बिजनेस लोन प्रदान करना है। इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक एम.एल खुसरो ने बताया कि सभी मांगों को गंभीरता से परीक्षण कर समाधान और कार्यान्वयन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सुशासन तिहार का उद्देश्य ही जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button