Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोटा ब्लॉक के आमागोहन में मुख्यमंत्री का समाधान शिविर, सुशासन तिहार में हुईं बड़ी घोषणाएँ

रायपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के आदिवासी ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। चिलचिलाती धूप के बावजूद ग्रामीण मुख्यमंत्री को सुनने के लिए घंटों डटे रहे। मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में ग्रामीणों से संवाद करते हुए समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की स्थिति भी जानी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार एक तरह से सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, जहां जनता से किए गए वादों का आंकलन होता है।

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय ने बेलगहना में कॉलेज, आमागोहन में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है। दुर्ग और अंबिकापुर में 3-3 लाख पीएम आवास प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित परिवारों को भी आवास दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तय करने की जानकारी दी। 70 लाख से अधिक महिलाओं को “महतारी वंदन योजना” का लाभ दिया गया है, जिससे उनके खातों में एक हजार रुपये प्रतिमाह जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का लाभ भी दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने 24 अप्रैल से प्रारंभ किए गए “अटल डिजिटल सेवा केंद्र” का जिक्र करते हुए बताया कि अब ग्रामीणों को गाँव में ही बैंक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जाति, निवास और अन्य दस्तावेज भी यहीं बन सकेंगे। फिलहाल 1,460 पंचायतों में इसे शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया को जमीन की रजिस्ट्री के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे एक घंटे के भीतर नामांतरण हो सकेगा।

समाधान शिविर में बिलासपुर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू ने सुशासन तिहार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय हर गाँव में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बेलगहना में कॉलेज और आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे तुरंत स्वीकृति दी गई।

समाधान शिविर में पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों ने योजनाओं से अपने जीवन में आए बदलाव की जानकारी दी। हितग्राही छोटे लाल ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब बरसात में कोई समस्या नहीं होती। महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती विमला बाई पुरी ने बताया कि वे इस राशि को अपनी नतनी वामिका पुरी के नाम पर “सुकन्या समृद्धि योजना” में जमा कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दसवीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली महिमा पटेल, स्नेहा सेन और बारहवीं की वर्षा पांडेय को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान, पीएम आवास के हितग्राही छतौनी लाल, नरबदिया बाई, समरीत बाई को आवास की चाबी सौंपी गई।

समाधान शिविर आमागोहन क्लस्टर में कुल 2,265 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,212 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। इस क्लस्टर में 11 गाँव आमागोहन, सोनपुरी, तुलुप, नगोई, नवगांव सोनसाय, मोहली, खोंगसरा, डांड़बछाली, टांटीधार और बिटकुली शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार हर गाँव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सुशासन तिहार इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई