रेलवे अलर्ट: 1 से 8 जून तक 18 ट्रेनें रद्द, 2 का रास्ता बदला, यात्रियों को होगी परेशानी

बिलासपुर।झलवारा रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से 1 जून से 8 जून 2025 तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 2 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

बिलासपुर-भोपाल और भोपाल-बिलासपुर

जबलपुर-अम्बिकापुर और अम्बिकापुर-जबलपुर

रीवा-चिरमिरी और चिरमिरी-रीवा

लखनऊ-रायपुर और रायपुर-लखनऊ

दुर्ग-निजामुद्दीन और निजामुद्दीन-दुर्ग

दुर्ग-अजमेर और अजमेर-दुर्ग

दुर्ग-नवतनवा और नवतनवा-दुर्ग

चिरमिरी-अनुपपुर, अनुपपुर-चिरमिरी

कटनी-चिरमिरी और चिरमिरी-कटनी पैसेंजर ट्रेनें

रास्ता बदली गई ट्रेनें:

गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और

15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

इन दोनों ट्रेनों को अब बरौनी, कटनी, जबलपुर, नैनपुर और बालाघाट होते हुए चलाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई