धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : 15 जून से लगेगें विशेष शिविर

बिलासपुर। आदिवासी समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की एक खास योजना “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत 15 जून से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन जिले के चयनित 102 गांवों में किया जाएगा।

यह अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के 65 गांव, बिल्हा के 11, मस्तूरी के 13 और तखतपुर के 13 गांवों को इस अभियान में शामिल किया गया है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बिलासपुर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनका जीवन स्तर सुधारना है। इसके तहत गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, आंगनबाड़ी, आवास और बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनका समग्र व सतत विकास सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह विशेष शिविर सरकार और समाज के बीच सेतु बनकर आदिवासी भाइयों-बहनों की ज़रूरतों को पूरा करने का कार्य करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button