क्या कोरोना फिर से लौट रहा है? JN.1 वैरिएंट से बढ़ा खतरा, सिम्स बिलासपुर में तैयारी तेज

बिलासपुर। कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। दक्षिण-पूर्व एशिया में कोविड-19 के मामलों में तेजी देखने के बाद अब भारत में भी संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार JN.1 वैरिएंट से खतरा बढ़ा है, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 का नया रूप है। यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और संक्रमण की नई लहर की वजह बन रहा है।

महाराष्ट्र के मुंबई में इस साल जनवरी से अब तक कोविड से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 106 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 101 मरीज सिर्फ मुंबई से हैं और बाकी पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से। संक्रमितों में से 52 को हल्के लक्षण हैं, जबकि 16 का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ और जरूरी संसाधनों को अलर्ट पर रखा गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कोविड का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। खासकर शहरों में एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

हालांकि WHO ने महामारी के अंत की घोषणा कर दी है, लेकिन नए वैरिएंट के कारण सतर्कता बरतना अब भी जरूरी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई