कलेक्टर ने दिलाई आतंकवाद विरोधी शपथ, शांति और एकता का लिया संकल्प

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर के जिला कार्यालय परिसर में मंगलवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए शांति, एकता, मानवता और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। हर वर्ष 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में आतंकवाद के खतरे और इसके सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाना है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण और संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे समाज में सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई