हमाल मजदूरों का हुआ सम्मान, भवन निर्माण और मानदेय वृद्धि का मिला आश्वासन

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को जिला खेल परिसर प्रांगण में हमाल मजदूरों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एकता हमाल मजदूर संगठन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर हमाल मजदूरों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

मजदूर समाज की रीढ़

मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने मजदूरों को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके मेहनत और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना कोई भी विकास संभव नहीं है।

भवन निर्माण और मानदेय बढ़ाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से मजदूरों के लिए एक स्थायी भवन की मांग रखी गई, ताकि वे विवाह, बैठक या अन्य कार्यक्रमों के लिए उसका उपयोग कर सकें। विधायक शुक्ला ने इस मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही, उन्होंने मजदूरों के मानदेय में वृद्धि की मांग को भी राज्य सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

यह कार्यक्रम मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button