Failure of Administration: फटी पाइपलाइन और गंदा पानी, वार्ड में पीलिया का प्रकोप, प्रशासन का गैर जिम्मेदाराना रवैया

Failure of Administration: बिलासपुर। गर्मी के इस मौसम में यदुनंदन नगर के वार्ड नंबर 6 में दूषित पानी के कारण पीलिया का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सालों से खराब और फटी हुई पाइपलाइन से पानी में गंदगी मिल रही है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि यह समस्या पुरानी है, लेकिन अब इसका असर बहुत गंभीर हो चुका है।
90 के दशक में बनी नालियों के साथ-साथ पानी की पाइपलाइन भी टूटी-फूटी होने की वजह से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। हर घर में पीलिया के मरीज मिलने लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। वार्ड पार्षद सीमा संजय सिंह ने कई बार अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।स्थानीय लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द स्वच्छ और सुरक्षित पानी की व्यवस्था की जाए, नहीं तो बीमारी और फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।





