अटल विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संगोष्ठी आयोजित, एकमत से समर्थन में प्रस्ताव पारित

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने की।

संगोष्ठी में एकमत से पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी गई।

मुख्य अतिथि तोखन साहू ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना समय की जरूरत है। इससे देश को राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और संसाधनों की भी बचत होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्वविद्यालय को इस महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दे पर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और इस तरह के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना लोकतंत्र को और मजबूत बनाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button