ब्राउन शुगर तस्कर उसलापुर स्टेशन से गिरफ्तार, हरियाणा से लेकर आया था नशे की खेप

बिलासपुर:हरियाणा से ब्राउन शुगर लेकर बिलासपुर पहुंचा एक तस्कर उसलापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की।

पकड़े गए युवक का नाम प्रदीप कुमार है, जो हरियाणा का रहने वाला है। वह ट्रेन से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहा था और बिलासपुर में इसे बेचने की फिराक में था। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध युवक नशे का सामान लेकर ट्रेन से आने वाला है। इस पर पुलिस की टीम उसलापुर स्टेशन के बाहर अलर्ट हो गई थी।

जैसे ही प्रदीप ट्रेन से उतरा, पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 5 से 7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से दूसरे राज्यों से नशे की खेप लाकर बिलासपुर में सप्लाई करता था। पुलिस अब उससे जुड़ी एंड टू एंड सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सके और मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने कहा है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई