Congress performance: कांग्रेस 14 को करेगी नगर निगम का घेराव, पानी, बिजली और सफाई की समस्या को लेकर होगा प्रदर्शन

Congress performance: बिलासपुर। बिलासपुर शहर में पानी की किल्लत, बिजली कटौती और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के निर्देश दिए गए।

शहर के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती ने भी आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून की शुरुआत के साथ ही जलभराव की समस्या और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि वर्तमान सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे और प्रशासन को चेतावनी देंगे कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button