साय सरकार में कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने 20 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किया केस

रायपुर। साहू समाज के लोगों द्वारा शनिवार को राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव और सड़क जाम करने पर खम्हारडीह पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 20 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने करीब एक महीने पहले रायपुर नगर निगम के लिए पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया था। लेकिन हाल ही में कांग्रेस ने नया नाम घोषित कर आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बना दिया। इस बदलाव से नाराज़ होकर साहू समाज के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में राजीव भवन का घेराव किया गया। मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया गया। प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। प्रदर्शनकारियों की इस मनमानी से आम राहगीरों को परेशानी होने पर खम्हारडीह पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की। विवेचना अधिकारियों का कहना है, कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button