Hooliganism of ASI: ASI ने बीच सड़क पर आदिवासी को पटक-पटक कर मारा, SP ने किया लाइन हाजिर

Hooliganism of ASI: कोडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है, जहां बीच बाजार में आदिवासी के साथ मारपीट की गई। मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने संज्ञान लिया है और मारपीट करने वाले ASI लाइन अटैच किया है. एसपी ने कहा, जवान के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बड़े डोंगर के साप्ताहिक बाजार में आदिवासी के साथ बड़े डोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम के सामने ASI उमेश मंडावी ने खुलेआम गाली गलौज की। उसे जमीन में पटक-पटक कर लात घुसों से भी पिटाई की। बात यहीं नहीं रुकी, मारपीट का वीडियो बनता देख एएसआई ने वीडियो बनाने वाले को भी धमकी दी।

पुलिस जवान द्वारा आदिवासी से मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा कि यह घटना शनिवार की है। एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा, मामले को संज्ञान में लिया गया है और जवान को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने कहा, निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है। सभी जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो, जनता से मधुर संबंध स्थापति करे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई