Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Murder of leader: बसपा नेता की सरेराह पीट-पीटकर मार डाला, बीते दिनों बदमाशों ने थाने में घुसककर चलाई थी गोली

Murder of leader: सतना। मध्य प्रदेश के सतना में बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। प्रधान आरक्षक को गोली मारने के बाद अब खुलेआम हत्या का मामला सामने आया है। रविवार (4 मई) की रात 12.30 बजे 15 बदमाशों ने पीट-पीटकर बसपा नेता को मार डाला। हत्या के बाद बवाल हो गया। परिजन और लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का वादा कर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। घटना महादेव मोहल्ले की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जमीन विवाद चलते युवा नेता की हत्या की गई।

महादेव निवासी शुभम साहू यूथ कांग्रेस में महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव पद पर रह चुके थे। दो दिन पहले ही शुभम ने कांग्रेस छोड़ी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता लेकर भोपाल से सतना लौटे थे। शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन विवाद चल रहा था। रविवार की रात 12:30 बजे शुभम पर 15 अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। पीट-पीटकर शुभम को लहुलूहान कर बदमाशा भाग गए।

सूचना पर परिजन और शुभम के साथी पहुंचे। घायल शुभम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां के डॉक्टरों ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही शुभम की मौत हो गई। शुभम की हत्या से गुस्साए परिजनों और लोगों ने सोमवार को सिविल लाइन थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का वादा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों पंकज गौतम, रजनीश गौतम और विपिन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी एक ही परिवार के है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं, जिसमें 14-15 लोग लाठी-डंडे लिए हुए दिख रहे हैं।

बसपा नेता शुभम साहू के पिता पप्पू साहू ने नगर निगम स्पीकर पालन चतुर्वेदी और उनके भाई लालन चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि हमारा कोई जमीन विवाद नहीं था। फर्जी खबर फैलाई जा रही है, क्योंकि नगर निगम स्पीकर इनवाल्व हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कराई है।

बसपा नेता शुभम साहू का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मारपीट सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। शुभम के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी है। महादेव स्थित आवास में पुलिस ने पोस्टर चस्पा कर दिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि सतना में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। कानून व्यवस्था लगभग अपाहिज हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों के सामने पुलिस बेबस है। सात दिन पहले सोमवार (29 अप्रैल) की रात 12 बजे नकाबपोश युवक ने जैतवारा थाने परिसर में हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग को गोली मारी थी। गोली पुलिसकर्मी के कंधे के पास लगी थी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने आदर्श शर्मा को एनकाउंटर कर उसे पकड़ लिया था।

सतना के नागौद में 27 जनवरी को सरपंच पति और उसके गुर्गों ने जमकर तांडव मचाया था। गलत तरीके से बन रही नाली का लोगों ने विरोध किया तो सरपंच पति भड़क गया था। सरपंच पति अपने गुर्गों के साथ लोगों के घर पहुंचा। गालियां देते हुए 15 राउंड फायरिंग की थी। घटना की सूचना पर पौड़ी चौकी पुलिस पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई किए उलटे पांव लौट आई थी। पिथौराबाद गांव की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई