कोरबा: एक बाइक पर 5 दोस्त, वीडियो वायरल यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा शहर में 5 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घूमते नजर आए। उन्होंने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपनी इस हरकत का वीडियो भी बनवाया और उसे फिल्मी गाने के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह घटना टीपी नगर चौक के पास की है।

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक (UP64X9759) पर सवार युवक कुआं भट्ट से शहर की ओर जा रहे थे और टीपी नगर चौक से होकर पाम मॉल की तरफ बढ़े। वे वीडियो बना रहे लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते भी नजर आए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे 1293 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 800 बार शेयर किया गया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं—कुछ ने इसे मनोरंजन माना, जबकि कई यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “अगर यह बिलासपुर होता तो अब तक कार्रवाई हो जाती।”

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button