बिलासपुर: नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, रेलवे इंजीनियर पर एफआईआर

बिलासपुर से एक ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें रेलवे के एक इंजीनियर ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की। ये मामला करीब पांच साल पुराना है, लेकिन अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

पीड़ित चंद्र विजय सिंह, जो मंगला (गंगानगर) के रहने वाले हैं, उनकी पहचान रेलवे बंगला यार्ड में रहने वाले विद्युत अभियंता हेलेन कुमार साहू से थी। अक्टूबर 2019 में बातचीत के दौरान हेलेन कुमार ने चंद्र विजय की पत्नी नेहा सिंह से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और कहा कि वे उन्हें रेलवे में नौकरी दिला सकते हैं।

कुछ समय बाद अभियंता ने नेहा से सारे दस्तावेज मांगे और इंटरव्यू से पहले 10 लाख रुपये की मांग की। कोविड के कारण प्रक्रिया कुछ समय के लिए रुक गई, लेकिन जून 2022 में चंद्र विजय ने किस्तों में 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली और जब पैसे वापस मांगे गए, तो अभियंता ने देने से मना कर दिया।

थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए चंद्र विजय ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने अभियंता के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button