अतिक्रमणकारियों पर सख्ती: सड़क-फुटपाथ पर ठेला लगाया, तो अब होगा जब्त; निगम आयुक्त ने जारी किया निर्देश

बिलासपुर: शहर को अतिक्रमण मुक्त करने और ट्रैफिक व्यव्स्था काे सुगम बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों पर सख्ती करने का निर्देश बिलास आयुक्त अमित कुमार ने अधीनस्थों को दिया है।
आयुक्त के निर्देशानुसार अब अगर कोई भी ठेला सड़क, फुटपाथ या नाले पर नजर आया, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और वापस नहीं मिलेगा। साथ ही जुर्माना भी लगेगा। इस फैसले की जानकारी निगम आयुक्त अमित कुमार ने विकास भवन में हुई ठेला मालिकों की बैठक में दी।
ठेला व्यवसायियों ने 10 दिन की मोहलत मांगी, जिसे मानते हुए 18 मई तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी भी सार्वजनिक स्थान पर ठेला दिखा, तो कार्रवाई तय है। निगम ने ठेला मालिकों को चेतावनी दी है कि किराए पर ठेला देने से पहले उपयोगकर्ता की जानकारी जरूर लें और ठेला कहीं भी गलत जगह न लगे, इसका ध्यान रखें। आपको बता दे, यह अभियान 19 मई से न्यायधानी बिलासपुर में शुरू होगा। अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त सती कुमार यादव, बाजार प्रभारी अनिल सिंह और कई ठेला व्यवसायी मौजूद थे।





