ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, 9 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

रायपुर: शहर में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शुक्रवार रात पुलिस ने राम मंदिर, फुण्डहर चौक और नवा रायपुर एयरपोर्ट टर्निंग के पास चेकिंग अभियान चलाया।

इस अभियान में रात्रि 11 बजे से सुबह 2 बजे तक बैरिकेडिंग कर वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान 9 लोग नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इन सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट भेजा गया है। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

पुलिस ने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन महीनों में 349 से ज्यादा शराबी चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिन पर कोर्ट ने 10,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 चालकों की सूची:

1. विनय टेम्भरे (CG 04 HB 8802)

2. बृजेश कुमार (CG 17 KS 1349)

3. श्याम वीर सिंह (CG 10 AD 6690)

4. परमानन्द बाग (CG 04 MW 1435)

5. विशाल सिंह (CG 04 MB 9777)

6. गौरव नियोगी (CG 04 KT 7012)

7. विनय साहू (CG 07 BW 1570)

8. रवि सोनी (CG 04 NB 1171)

9. संदीप बक्सी (CG 04 QC 5003)

रायपुर पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे चेकिंग अभियान और भी तेज किए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई