धमतरी: हाथ में धारदार बंडा लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। श्याम तराई मेन रोड पर एक युवक हाथ में धारदार बंडा लहराते हुए लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, अर्जुनी पुलिस पेट्रोलिंग पर थी, तभी अंबेडकर चौक पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि श्याम तराई मेन रोड के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक बंडा लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम गिरवर साहू (उम्र 34 वर्ष), पिता अशोक साहू, निवासी श्याम तराई, थाना अर्जुनी बताया। पुलिस ने आरोपी से लोहे का धारदार बंडा बरामद किया।

गिरवर साहू के खिलाफ थाना अर्जुनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई