बिलासपुर में शुरू हुआ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम, पहले VIP को फायदा

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। लेकिन इस प्रक्रिया में आम लोगों की जगह पहले सरकारी अफसरों और VIP लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।

ठेका कंपनी “रियल मेजॉन” ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में कैंप लगाया है, जहां सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने वाहनों में आसानी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने बताया कि अगला कैंप हाईकोर्ट कैंपस में लगाया जाएगा।

जब इन दोनों जगहों पर काम पूरा हो जाएगा, तब जाकर आम लोगों की बारी आएगी।

सरकार की मंशा है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने से ट्रैफिक नियमों का पालन बेहतर हो और लोगों में सिविक सेंस विकसित हो। इसको लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इसे लागू करने का तरीका अभी भी वही पुराना है — पहले वीआईपी, फिर बाकी जनता।

आरटीओ विभाग ने यह कैंप इसलिए कलेक्ट्रेट में लगाया है ताकि अफसरों को दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सुविधा मिल सके। वहीं आम लोग अब भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

सवाल यह है कि क्या हाई सिक्योरिटी का मतलब सिर्फ हाई प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा है? आम जनता को कब मिलेगा बराबरी का हक?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button