बलौदाबाजार: आम बगीचे में छिपाकर रखी थी शराब की खेप, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार जिले के ग्राम खैरघट में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आम बगीचे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। आरोपी हीरालाल धृतलहरे ने दूसरे राज्य की शराब को पंप हाउस में छिपाकर रखा था।
आबकारी आयुक्त व सचिव आर. संगीता के निर्देश पर टीम ने खैरघट गांव पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान आम बगीचे के पंप हाउस से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 104 पेटियां मिलीं, जिनमें कुल 936 लीटर शराब पाई गई।
पुलिस ने आरोपी हीरालाल धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 34(1)(च), 59(क) व 36 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।





