गरियाबंद: जमीन विवाद से परेशान बुजुर्ग महिला ने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र, न्याय की लगाई गुहार

गरियाबंद जिले से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। छुरा क्षेत्र की रहने वाली 70 वर्षीय महिला ओम बाई बघेल ने जमीन विवाद से परेशान होकर राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखा है।

ओम बाई टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर पूर्वजों की मठ (समाधि) बनाई गई थी, लेकिन छुरा निवासी संतोष सारड़ा ने न सिर्फ वह मठ तुड़वा दी, बल्कि जमीन पर कब्जा भी कर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर, एसपी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की थी, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली। आखिरकार जब स्याही से लिखे आवेदन से कोई फायदा नहीं हुआ, तो उन्होंने अपनी पीड़ा खून से लिखकर राष्ट्रपति को स्पीड पोस्ट के जरिए भेज दी।

इसी बीच जिले में नए कलेक्टर भगवान उईके ने अपना कार्यभार संभाला है। ओम बाई को अब नए कलेक्टर से न्याय की उम्मीद है। महिला का खून से लिखा पत्र और स्पीड पोस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button