Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर: शौचालय सुधार और स्वच्छता अभियान के लिए 57.70 करोड़ रुपए स्वीकृत, 1389 शौचालय होंगे दुरुस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई और बेहतर शौचालय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल पर 57 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि का उपयोग शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए किया जाएगा।

1389 शौचालयों की होगी मरम्मत, सामुदायिक शौचालयों का उन्नयन भी

नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य के 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं, जिससे 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही, स्वच्छता श्रृंगार योजना के अंतर्गत 15 करोड़ 12 लाख रुपए सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव और उन्नयन के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक, स्वच्छ और उपयोग योग्य शौचालय उपलब्ध कराना है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय केवल सुविधा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की उपेक्षा के कारण कई शौचालय जर्जर स्थिति में थे। वर्तमान सरकार ने इनकी मरम्मत और उन्नयन के लिए तेजी से काम शुरू किया है।

550 से अधिक स्थानों की हुई सफाई, खुले में कचरा फेंकने पर दंड का प्रावधान

राज्य सरकार ने नगर निगम क्षेत्रों के व्यस्त स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहों पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) की पहचान की है। अब तक 550 से अधिक स्थानों को जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) के रूप में चिन्हित कर साफ किया गया है। इन क्षेत्रों में खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है।

डिप्टी सीएम साव शौचालयों की गुणवत्ता को लेकर नियमित समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने सभी अधिकारियों को नागरिकों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। जन-जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, सफाई चौपाल, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

राज्य सरकार की कोशिशों और नागरिकों की भागीदारी से शहरों में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई