खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में नई कुलपति की नियुक्ति पर बवाल, डॉ. लवली शर्मा ने संभाला पदभार

खैरागढ़। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय इन दिनों सुर-ताल की जगह विरोध के सुरों से गूंज रहा है। विश्वविद्यालय में नई कुलपति डॉ. लवली शर्मा की नियुक्ति को लेकर एबीवीपी छात्र संगठन लगातार विरोध कर रहा है। हालांकि विवादों के बीच डॉ. शर्मा ने बेझिझक कुलपति पद का कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यभार संभालने से पहले डॉ. शर्मा सीधे दंतेश्वरी माता मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर अपने नए दायित्वों के लिए आशीर्वाद लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्होंने राजा-रानी और राजकुमारी इंदिरा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। यह एक परंपरागत शुरुआत रही।

कुछ ही देर बाद डॉ. शर्मा मीडिया से मुखातिब हुईं और अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अगर कोई यह साबित कर दे कि मैंने दो रुपये का भी भ्रष्टाचार किया है, तो मैं मान लूंगी कि मैं हार गई।”

उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय को फिर से A ग्रेड दिलाना, रिसर्च के स्तर को ऊंचा उठाना और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना रहेगा।

हालांकि नियुक्ति को लेकर विरोध अभी थमा नहीं है, लेकिन डॉ. शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई