युवा कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

बिलासपुर में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला शहर युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रजक और हरीश कल्शा ने किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शहर उपाध्यक्ष मो. अयाज, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रजक, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कल्शा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कामरान मेमन समेत कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने में जो योगदान दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर एक समान और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए।

इस आयोजन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि डॉ. अंबेडकर सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि आज के भारत की प्रेरणा हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई