गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर किया गैंगरेप, प्रेमी और चाचा गिरफ्तार

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर घर बुलाया और फिर अपने चाचा के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे रची गई साजिश

पीड़िता की दोस्ती देवरीखुर्द सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाले राजऋषि सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद उसने युवती को शादी का वादा किया और उसका विश्वास जीत लिया।

1 अप्रैल को युवक ने युवती को अपने चाचा सुरेंद्र कुमार सिंह के घर, नहरपारा सफेद खदान बुलाया। प्रेमी की बातों में आकर युवती वहां पहुंची, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है।

घर में पहले युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वहां मौजूद उसका चाचा भी हैवानियत पर उतर आया। दोनों ने मिलकर युवती को बंधक बना लिया, उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता ने पुलिस को दी जानकार

किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटने में कामयाब रही और तुरंत पुलिस के पास पहुंची। उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए? ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और कड़े कानून की जरूरत है, ताकि अपराधियों में डर बना रहे और इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button