IPL 2025: टिकट बुकिंग शुरू, जानें कैसे और कहां से करें बुकिंग

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है! 22 मार्च से शुरू होने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, और फाइनल मैच 25 मई को होगा। IPL के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि अब IPL 2025 के शुरुआती मैचों की टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। यदि आप भी स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि टिकट कैसे और कहां से खरीदी जा सकती है।

IPL 2025 के मैच कहां-कहां होंगे? इस बार IPL के मुकाबले भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। हर बार की तरह, इस बार भी टिकट की कीमतें स्टेडियम और स्टैंड के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं। टिकट की शुरुआती कीमत ₹800 रखी गई है, जबकि वीआईपी और प्रीमियम सीट्स के लिए टिकट ₹30,000 तक जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है, तो अब देर न करें और जल्दी से अपनी सीट पक्की करें!

कैसे खरीदें IPL 2025 की ऑनलाइन टिकट? अगर आप IPL 2025 का कोई भी मैच स्टेडियम में जाकर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। आइए, जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग प्रोसेस:

IPL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले IPLT20.com पर विजिट करें।
अपना पसंदीदा मैच चुनें – यहां पर आपको सभी मैचों की लिस्ट दिखेगी। जिस भी मुकाबले का टिकट चाहिए, उस पर क्लिक करें।
बुकिंग वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होंगे – मैच चुनने के बाद आपको BookMyShow, Paytm Insider, TicketGenie या District.in जैसे पार्टनर प्लेटफॉर्म्स पर भेजा जाएगा।
सीट सेलेक्ट करें – अपनी पसंद के स्टैंड और टिकट कैटेगरी को चुनें।
डिटेल्स भरें – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
ऑनलाइन पेमेंट करें – नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या वॉलेट के जरिए भुगतान करें।
कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा – सफल भुगतान के बाद आपको SMS और ईमेल के जरिए टिकट कन्फर्मेशन मिल जाएगा। कुछ स्टेडियम ई-टिकट को एक्सेप्ट करते हैं, जबकि कुछ में एंट्री के लिए फिजिकल टिकट अनिवार्य होता है, जिसे स्टेडियम से कलेक्ट करना पड़ सकता है।
जल्द करें बुकिंग, क्योंकि टिकट जल्दी हो रही हैं सोल्ड आउट! IPL के मैचों की टिकट बेहद तेजी से बिक रही हैं। खासकर केकेआर, एमआई, सीएसके और आरसीबी जैसी टीमों के होम ग्राउंड पर होने वाले मुकाबलों की टिकट सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लाइव खेलते देखना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपनी टिकट अभी बुक कर लें!

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई