वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर CM साय ने किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी साहस, स्वाभिमान और बलिदान की प्रतीक थीं। उनका नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार विरोध किया। उन्होंने अपने राज्य और मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम समय तक संघर्ष किया और बलिदान दिया। रानी अवंती बाई नारी शक्ति और समाजिक चेतना का प्रतीक थीं। उन्होंने समाज को जागरूक किया और न केवल महिलाओं बल्कि पूरे राष्ट्र को संघर्ष की दिशा दिखाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी जैसी वीरांगनाओं की गाथाएँ हमें आज भी राष्ट्रभक्ति, त्याग और साहस की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी चुनौती से नहीं डरना चाहिए। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके बलिदान को याद करके देश और समाज के विकास में योगदान करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button