पीएम मोदी 30 मार्च को रहेंगे बिलासपुर में, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभठ्ठा में दौरे पर आएंगे, जिसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज़ी से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों को ब्लू बुक के अनुसार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं और 27 मार्च तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

image 2025 03 18T141148.989

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। डीएफओ को कार्यक्रम स्थल के आसपास मधुमक्खियों के छत्ते हटाने और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग को हेलीपेड, मंच और बैरिकेडिंग सहित सभी संरचनाओं की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करनी होगी। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और साउंड तथा लाइटिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

image 2025 03 18T141158.466

स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और कोविड टेस्टिंग की तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से मोहभठ्ठा क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है और वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए एसईसीएल और रेलवे विश्रामगृहों को अधिग्रहित कर आवश्यक तैयारियां शुरू की गई हैं। साथ ही, मोबाइल नेटवर्क की समस्या से बचने के लिए बीएसएनएल और जिओ को अस्थायी टावर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, और कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड और पीएम मूवमेंट के रास्तों को सैनिटाइज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई