Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

हाथों में प्लास्टिक का सांप लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सांप रखने की टोकरी हाथ में लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। पक्ष-विपक्ष के सदस्य एक दूसरे पर अरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस कई मामलों में मोहन सरकार को घेरने का काम रही है। तो वहीं विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश हुई। वहीं, इस बजट सत्र में अपनी बात जनता तक पहुंचाने विपक्ष लगातार नए-नए तरीके अपना रही है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी के विधायक हाथों में प्लास्टिक का सांप लेकर पहुंचे। नेताओं ने सपेरों की तरह सांप रखने की टोकरी हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि,  ‘सरकार युवाओं के रोजगार पर सांप की तरह कुंडली मार कर बैठ चुकी है! प्रदेश के लगभग हर सरकारी विभाग में पद रिक्त हैं, मगर फिर भी सरकार नौकरियां न देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों कर रही है? क्या ये सरकार की वादा खिलाफी है या युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की साजिश है!’

बता दें कि, कांग्रेस विधायकों ने बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर वादा न निभाने को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने सत्ता में आने के पहले बेरोजगारी दूर करने को लेकर जो वादा किया था, उसे नहीं निभा रही है। सरकार नौकरियों पर सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी हुई है।

इधर, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि उमंग जीतू पटवारी को डस रहे हैं। पूरी कांग्रेस एक दूसरे को डस रही है। मध्य प्रदेश सरकार और देश सरकार गरीब युवा कल्याण और रोजगार के लिए काम कर रहे हैं। हम लोग किसान, मजदूर, बहन, बेटियों से झूठा वादा नहीं करते और जो वादा करते हैं वह पूरा करते है। जैसे कांग्रेस टूट रही है वैसे ही कल उनका मंच भी टूटा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई