सिरगिट्टी में बढ़ता अपराध, चोरों के बाद अब आगजनी से दहशत

बिलासपुर : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अपराधों की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। हाल ही में बोरी में हुई वारदात के बाद अब सिरगिट्टी के आश्रय परिसर में खड़ी कारों को आग के हवाले करने की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने संजय कुमार दुबे की स्विफ्ट डिजायर (CG 10 AD 8783) को आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

वहीं, कुछ ही दूरी पर कुलदीप सिंह की कार (BR 01 DO 1282) के पिछले हिस्से को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा, तीसरी कार का सिर्फ ढका हुआ कपड़ा जल पाया। इसी रात नयापारा कृतिनगर में चोरों ने गणेश कोरी और रौनक छाबड़ा की कारों की बैटरियां भी चुरा लीं। बीते दिनों इसी इलाके में लाखों के आभूषण चोरी हुए थे, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। एक ही रात में आगजनी और चोरी की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों को बेचैन कर दिया है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई