पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, आत्महत्या कर रहे युवक को उतारा फंदे से

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. जहां जराहगांव थाना अंतर्गत डोमनपुर गांव में एक युवक ताम सिंह भास्कर आत्महत्या करने वाला था, लेकिन थाना स्टाफ की तत्परता से उसकी जान बच गई। घटना उस समय हुई जब ताम सिंह गांव के नवनिर्वाचित सरपंच संतोष खंडे को बधाई देने उनके घर पहुंचा। इस दौरान वहां पहले से मौजूद कई ग्रामीणों के बीच सरपंच की पत्नी ने उसे यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि वह शराब के नशे में है। यह बात ताम सिंह को बुरी लगी और उसने अपमानित महसूस किया और भावुक होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया

वहीं, बताया जा रहा है कि उसने खुद 112 डायल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि वह स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है, साथ ही घरवालों को परेशान न करने की बात कही। कंट्रोल रूम ने तुरंत जराहगांव थाना को सूचित किया।

सुचना मिलते ही थाना स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ताम सिंह को फांसी के फंदे से उतार लिया। पुलिस टीम के अनुसार, यदि वे दो मिनट भी देर कर देते, तो वह अपनी जान गंवा सकता था। इस सराहनीय कार्य में थाना स्टाफ के हीरा सिंह नेताम, महेश राज, चौबे चंद, बाल किशन और विजय साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी तत्परता और सूझबूझ से एक अनमोल जीवन बच सका।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई