कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत 188 दिन बाद जेल से होंगे रिहा

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा कांड में फंसे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिल गई है। वे कल शाम तक जेल से रिहा हो सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि न्यायालय ने उन्हें बलौदाबाजार मामले में राहत दी है और वे जमानत पर जल्दी बाहर आएंगे।

विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने हिंसा के दौरान भीड़ को उकसाया, जिसके कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ और शांति-व्यवस्था में खलल पड़ा। हालांकि, देवेंद्र यादव ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और खारिज किया। उनके वकील का कहना है कि आरोपों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं और यह पूरी घटना एक राजनीतिक साजिश है।

बलौदाबाजार पुलिस ने 6970 पेज का चालान कोर्ट में पेश किया है, जिसमें विधायक पर भीड़ को उकसाने और हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र यादव को हिंसा होने की जानकारी थी और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कई बार बातचीत की थी, साथ ही आंदोलन के लिए फंडिंग का भी वादा किया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button