छत्तीसगढ़ में पहली बार एआई पर पीजी डिप्लोमा, रविवि में इस सत्र शुरू होगा कोर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजी डिप्लोमा) कोर्स शुरू किया जाएगा। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) ने इसका पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है और संभावना है कि नए सत्र से इसमें प्रवेश दिए जाएंगे। इसके साथ ही रविवि में एमए इन ट्राइबल स्टडीज एंड इंडियन नॉलेज सिस्टम और इंट्रोडक्शन टू इंडियन नॉलेज सिस्टम जैसे सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को एआई के क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट देना है। यह एक साल का कोर्स होगा और इसमें किसी भी संकाय से ग्रेजुएट छात्र प्रवेश ले सकेंगे। यह कोर्स रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका देगा। कोर्स को लेकर रविवि के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आने वाला समय एआई का है और इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को नई तकनीक के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा।

रविवि में इस कोर्स की शुरुआत 30 सीटों से हो सकती है, और इसके बाद इसे कॉलेजों में भी शुरू करने की योजना है। कोर्स को लेकर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और यदि शासन से मंजूरी मिलती है, तो छात्रों को एग्जाम देना होगा।

इसके अलावा, रविवि में इस सत्र में मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमबीए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट, योगा और वूमन एंड जेंडर स्टडीज जैसे कोर्स भी शुरू किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय इन नए कोर्सेस के लिए तैयारियों में जुटा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई