Liquor smuggling: कार से शराब तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 142 पाव शराब जब्त

Liquor smuggling (बिलासपुर) : अवैध शराब के कारोबार पर मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 142 पाव यानी 25.560 लीटर अवैध देशी शराब और एक एमजी हेक्टर कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 10 लाख 12 हजार 780 रुपये बताई जा रही है।
दरअसल15 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एमजी हेक्टर कार (सीजी 10 बीएफ 8055) में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बिलासपुर से हिर्री की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी अजय साहू को शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।





