Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Panchayat elections: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, मस्तूरी विकासखंड के 131 पंचायतों में चल रहा चुनाव

Panchayat elections (बिलासपुर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान का आगाज सोमवार को हो गया। पहले चरण में प्रदेश भर में 53 विकासखंडों में मतदान किया जा रहा है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 31875 पंचायत प्रतिनिधि चुने जाएंगे इन में 27210 पंच, 3605 सरपंच,911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा है।

एक मतदाता को चार प्रत्याशियों को वोट देना होगा, जिसमें पंच के लिए सफेद,सरपंच के लिए नीला,जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य को गुलाबी कलर के मतपत्र में मोहर लगाना होगा। मस्तूरी ब्लॉक में भी आज 17 फरवरी को 131 पंचायतों के 279007 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।नगरीय निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद से भाजपा काफी उत्साहित है।

गांव की सरकार में भले ही राष्ट्रीय चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं होता है मगर इस चुनाव में भी अधिकांश प्रत्याशी कहीं न कहीं प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े हुए होते हैं जिन्हें पार्टी के नेताओं का उन्हें अंदरूनी सपोर्ट मिलता है।अब जनता किसको अपना वोट देती है ये नतीजों में पता चलेगा। गांव की सरकार बनाने के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है,जो शाम 3 बजे तक चलता रहेगा।

पहले चरण की वोटिंग के लिए मतदान कर्मीं सभी मतदान केंद्रं में बिना विवाद के मतदान करा रहे हैं कहीं से भी बड़ी हिंसक,झड़प या लड़ाई झगड़े की सूचना नहीं है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा के निर्देश पर पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था मस्तूरी विकासखंड में दिखाई दे रही है।सभी ग्राम पंचायत में लगभग 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी लगातार गश्त कर रही है। मतदान के बाद मतदान केंद्रों में ही मतगणना की जाएगी। सारणीकरण व निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच,सरपंच, जनपद पंचायत के मामलों में खंड स्तर पर प्रथम चरण के लिए 19 फरवरी को सुबह 9:00 की जाएगी, वहीं जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण के लिए 20 फरवरी को की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई