CG BOARD: बोर्ड परीक्षा पैटर्न को लेकर कंफ्यूजन, तो 1800-2334363 नंबर पर कॉल करके ले समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो रही है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कल से हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।
यह पहल माशिम की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर की जा रही है। हेल्पलाइन के तहत, विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 1800-2334363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विशेषज्ञों की सहायता
15 फरवरी से 27 फरवरी तक, विशेषज्ञ अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, लेखाशास्त्र जैसे विषयों में कठिनाई को दूर करेंगे। इसके साथ ही, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक विद्यार्थियों के परीक्षा-भय और तनाव को कम करने के लिए परामर्श देंगे। यह सेवा रविवार को भी उपलब्ध रहेगी।
हेल्पलाइन का दूसरा चरण
27 फरवरी के बाद, हेल्पलाइन का दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान दिया जाएगा।





