MAHAKUMBH: प्रयागराज के लिए बिलासपुर से कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

बिलासपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बिलासपुर से प्रयागराज तक एक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन एकतरफा यात्रा के लिए उपलब्ध होगी और इसमें 14 कोच होंगे। यह ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए है जो पवित्र महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुंभ स्पेशल ट्रेन उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर और सतना के रास्ते प्रयागराज पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को यात्रा में कोई परेशानी न हो। इस विशेष ट्रेन सेवा से यात्रियों को महाकुंभ में आने-जाने में आसानी होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई